Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश-विदेश की बड़ी खबरें: Sagar जहरीली शराब कांड, SBI में भर्तियां और UN नक्शे पर भारत का रुख

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, छह सितंबर की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-प्रादे50 मप्र तीसरी लीड जहरीली शराब सागर जहरीली शराब कांड: 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश; उप्र से तस्करी का संदेह सागर (मध्यप्रदेश): सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है। मामले की शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की तस्करी की बात सामने आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।प्रादे12 झारखंड मंत्री दूसरी लीड निधन झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का 56 वर्ष की आयु में निधन रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार तड़के हृदयाघात के कारण निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 56 वर्ष के थे।अर्थ4 एसबीआई नियुक्तियां एसबीआई चालू वित्त वर्ष में 12,000 भर्तियां करेगा, 250 नयी शाखाएं खोलेगा : चेयरमैन नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष में करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने और अपने शाखा नेटवर्क के विस्तार की योजना बना रहा है। बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने यह जानकारी दी।दि12 राहुल बिहार छात्र प्रधानमंत्री जी क्या छात्रों के टूटे हुए सपने फिर से पूरे हो सकते हैं : राहुल गांधी नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों की टूटी हुई हड्डियां तो ठीक हो जाएंगी, लेकिन क्या प्रधानमंत्री उनके टूटे हुए सपने लौटा सकते हैं?दि9 मंत्रालय विश्व मानचित्र संरा के विश्व मानचित्र में कश्मीर, लद्दाख भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुरूप हों: विदेश मंत्रालय नयी दिल्ली: भारत ने रविवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की पहल पर प्रस्तावित विश्व मानचित्र में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को देश के आधिकारिक मानचित्र के अनुरूप दिखाया जाना चाहिए तथा इनका कोई भी ‘‘गलत’’ या ‘‘भ्रामक’’ चित्रण स्वीकार्य नहीं होगा।वि11 पाकिस्तान पंजाब मरियम पंजाब सूबे को दूसरे देशों के मुकाबले पड़ोसी राज्यों से अधिक खतरा : मुख्यमंत्री मरियम लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा कि उनके सूबे को पड़ोसी देशों के मुकाबले पड़ोसी सूबों से खतरा है।वि6 संरा भारत बाल विवाह भारत ने बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस संबंधी यूएनएससी प्रस्ताव सह-प्रायोजित किया संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश उस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है, जिसमें बाल विवाह, कम उम्र में होने वाले विवाह और जबरन विवाह को रोकने के लिए हर साल 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।अर्थ11 ओएनजीसी चेयरमैन ओएनजीसी के चेयरमैन पद की दौड़ में सात उम्मीदवार, इस सप्ताह होगा दूसरे दौर का साक्षात्कार नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। कंपनी के नए प्रमुख के पद के लिए सात उम्मीदवारों का नाम छांटा गया है। इस सप्ताह खोज-सह-चयन समिति के समक्ष इन उम्मीदवारों का दूसरे दौर का साक्षात्कार हो सकता है।खेल6 खेल हॉकी महिला जूनियर भारत एएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 11-1 से रौंदा मोकी (चीन): भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां एएचएफ जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में मलेशिया को 11-1 से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।खेल1 खेल टेनिस ओपन भारत यूएस ओपन में पुरुष युगल मुकाबलों में युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे न्यूयॉर्क: भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को यहां यूएस ओपन के पुरुष युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar Flood: Patna में Ganga का जलस्तर खतरे के निशान के पार, 11 जिलों के 19 लाख लोग प्रभावित
    Next Article
    Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन के पास अचानक गिरी इमारत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment