Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में होली पर रंगों की धूम:राजस्थान में विदेशी मेहमानों ने उड़ाया रंग-गुलाल; अखिलेश यादव ने मनोज तिवारी पर वीडियो सॉन्ग बनाया

    9 hours ago

    1

    0

    देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है। सोमवार (2 मार्च) को देशभर में होलिका दहन हुआ था। लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से देश के ज्यादातर शहरों में मंगलवार को लोग रंग नहीं खेल पाए। हालांकि राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। सड़कों पर रंगों में सजी टोलियां निकलीं। जयपुर में होली मनाने दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए। विदेशी मेहमानों ने DJ की धुन पर खूब डांस किया। वहीं भरतपुर में 200 साल पुरानी परंपरा ‘बिन दुल्हन की बारात’ निभाई गई। इसमें दूल्हे को पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट पर बैठाया गया। बैंड-बाजे और होली के गीतों के बीच बारात जैन मंदिर पहुंची। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर 1 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो सॉन्ग बनाकर उन्हें होली विश किया। इसमें मनोज तिवारी का मुखौटा पहने एक शख्स घूमता हुआ देखा जा सकता है। होली को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। देशभर में होली की 7 तस्वीरें… होली सेलिब्रेशन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    Attack on Pakistan Military: साउथ वजीरिस्तान से पेशावर तक... TTP ने पाकिस्तानी को कर दिया धुआं-धुआं, सेना पर किए ताबड़तोड़ हमले
    Next Article
    Holi 2026: होली पर स्मार्टफोन भीगने के बाद हो गया बंद? जानें खुद कैसे करें ठीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment