Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म का आरोपी एसआरएन अस्पताल से फरार:DNA टेस्ट के लिए लाया गया था, CCTV में कैद हुआ, 2 सिपाही सस्पेंड

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रेप का आरोपी एसआरएन हॉस्पिटल से भाग निकला। पुलिसकर्मी मंगलवार को उसे डीएनए टेस्ट के लिए ले आए थे। तभी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग गया। मामले में एसपी दीपक भूकर ने 2 सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। प्रतापगढ़ के मानिकपुर में डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। मंगलवार को उसे मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज लाया गया था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे आरोपी भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं पुलिस की 3 टीमें तलाश में जुटीं हैं। CCTV में भागता दिखा आरोपी अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी की भागने की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में शाम 6:15 बजे आरोपी नीली शर्ट पहने ट्रॉमा सेंटर के बाहर से तेजी से भागते हुए मुख्य गेट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मामला एसआरएन पुलिस चौकी पहुंचा। कोतवाली पुलिस के साथ-साथ प्रतापगढ़ पुलिस की टीमें भी आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी प्रतापगढ़ के पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए एसआरएन लाया गया था, जहां से उसके फरार होने की सूचना मिली है। वहीं एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    43°C पार तापमान, तपती धूप में स्कूली बच्चे बेहाल:चेतावनी : 4 दिनों तक चलेगी गर्म हवा, प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला
    Next Article
    एटा में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:नातिन की शादी में शामिल होने जा रही थीं, कार ने बाइक को टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment