Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूधेश्वर नाथ मंदिर में 6 करोड़ के विकास कार्य शुरू:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में लगभग 6 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण तथा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर से पूरे क्षेत्र की आस्था जुड़ी है, और इसके विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में मंदिर परिसर में किसी अन्य विकास कार्य की आवश्यकता होती है, तो सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास करेगी। इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के विकास को गाजियाबाद के लिए गर्व की बात बताया, जिससे शहर की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी। विधायक संजीव शर्मा ने मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर के विकास के लिए दी गई यह धनराशि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनेंगी और यह स्थान भविष्य में धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। संजीव शर्मा ने जोर दिया कि प्रदेश सरकार आस्था और विकास दोनों को साथ लेकर काम कर रही है। कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी, महंत गिरीशआनंद, पंडित महेश वशिष्ठ, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश शर्मा, महिम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, वरुण नागर, हेमराज माहौर, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में स्कूल बस चालक ने फोन पर बात करते:सरस्वती शिशु मंदिर की बस बिजली पोल से टकराई, एक छात्र को मामूली चोट
    Next Article
    लखनऊ में अलविदा जुमे पर ट्रैफिक डायवर्जन:बड़ा इमामबाड़ा-टीले वाली मस्जिद के आसपास रास्ते बंद, रूट देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment