Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- BCCI ने रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी छिपाई:पिछले एक साल में 32 क्रिकेटर चोटिल, मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की हड्‌डी टूटी थी

    18 hours ago

    3

    0

    पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया था, लेकिन BCCI ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। यह दावा TOI ने CoE की सालाना रिपोर्ट के हवाले से किया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच टीम इंडिया के 32 क्रिकेटर्स ने CoE में रिहैब किया है। इनमें BCCI के 20 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले और 12 टार्गेटेड/इंडिया-A कैटेगरी खिलाड़ी हैं। पंत की चोट सबसे गंभीर थी, मांसपेशियों खिंचाव के मामले ज्यादा खिलाड़ियों को हुई चोटों में इकलौता गंभीर मामला (इम्पैक्ट इंजरी) ऋषभ पंत का था। जुलाई 2025 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उनके पैर की हड्डी टूट (फ्रैक्चर) गई थी। वे रिकवरी के लिए CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) पहुंचे थे। बाकी खिलाड़ियों को ज्यादातर मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव (सॉफ्ट-टिश्यू इंजरी) जैसी समस्याएं ही हुई थीं। हार्दिक, राणा और रेड्डी ने 18 महीने में 4-4 महीने CoE में बिताए हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी ने पिछले 18 महीनों में कम से कम 4-4 महीने CoE में बिताए। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों खिलाड़ी बार-बार चोटिल होने के कारण रिहैब के लिए पहुंचे। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा भी बार-बार चोट से जूझने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। 30 सितंबर तक भारतीय खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे के नाम भी शामिल थे। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि हर खिलाड़ी कितनी बार CoE पहुंचा। IPL 2026 के बाद हर सीरीज में कम से कम दो खिलाड़ी चोटिल IPL 2026 के बाद CoE में रिहैब कराने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है। इसके बाद से हर सीरीज में कम से कम दो खिलाड़ियों के चोटिल होने की बात कही गई है। CoE की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन (SSM) टीम ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच महिला और पुरुष मिलाकर कुल 68 खिलाड़ियों की चोटों का इलाज और मैनेजमेंट किया। 2017 और 2021-22 में भी बढ़ी थीं चोटें, CoE का बजट ₹35 करोड़ बढ़ा BCCI ने CoE के लिए 2026-27 का अनुमानित खर्च बढ़ाकर ₹127 करोड़ कर दिया है। जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में ₹92 करोड़ था। बजट में करीब ₹35 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। CoE के खर्च में प्रशासनिक लागत, कोर्स और मैचों से जुड़े खर्च भी शामिल हैं। 2021-22 में कोविड-19 महामारी के दौरान बायो-बबल से बाहर आने के बाद सॉफ्ट-टिश्यू इंजरी के मामले बढ़े थे। उस समय दो से तीन महीने में स्थिति पर काबू पा लिया गया था। 2017 में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु के फिटनेस प्रोग्राम में बड़े बदलावों के बाद भी करीब तीन महीने तक कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। मेडिकल प्रमुख का पद खाली, टीम इंडिया और CoE के बीच तालमेल की कमी CoE में स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन (SSM) प्रमुख का पद मार्च 2025 में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से खाली है। BCCI ने पिछले महीने इस पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। टीम इंडिया की SSM टीम और CoE की SSM टीम के बीच संवाद की कमी रही है। क्रिकेट हेड वीवीएस लक्ष्मण दोनों टीमों के बीच संवाद का माध्यम बने हुए हैं। टीम इंडिया के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (SC) कोच एड्रियन ले रू ने जून 2025 में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट में कुछ बदलावों का सुझाव दिया था। CoE अपनी मौजूदा व्यवस्था से हटने को तैयार नहीं दिखा। CoE की SSM टीम के सदस्य चोटों की रोकथाम और मैनेजमेंट के तहत घरेलू टूर्नामेंटों में भी खिलाड़ियों की निगरानी करने पहुंचे थे। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक बोले- कोहली का सबकुछ चुराना चाहते हैं:रोहित की टाइमिंग और धोनी की फिनिशिंग भी लेना चाहेंगे; आज वेस्टइंडीज से दूसरा मैच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने सीनियर विराट कोहली से उनका सबकुछ चुराना चाहते हैं। इतना ही नहीं, वे रोहित शर्मा से टाइमिंग और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से फिनिशिंग की स्किल लेना चाहते हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी कप्तान बोले- श्रीलंका के खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलेंगे:टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे साहिबजादा फरहान, कहा- बाबर-रिजवान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
    Next Article
    ईशान इस साल छक्कों की हाफ-सेंचुरी से 1 सिक्स दूर:भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी-20 आज; मयंक की जगह प्रिंस यादव खेल सकते हैं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment