Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- ईरानी सेना ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर को गिराया:फाइटर जेट पायलट की तलाश में घुसा था; ईरान ने पायलट को जिंदा पकड़ने पर इनाम रखा

    18 hours ago

    1

    0

    ईरान ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर मार गिराया है। ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर एक अमेरिकी पायलट को ढूंढने के लिए ईरान में घुसा था। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट्स को गिरा दिया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तस्वीरों के आधार पर दावा किया गया कि वह F-15E विमान था। लापता पायलट इसी विमान का बताया जा रहा है। तस्नीम न्यूज के मुताबिक ईरान ने अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने पर इनाम की भी घोषणा की है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भी हेलिकॉप्टर गिराए जाने के दावे की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। ट्रम्प ने रक्षा बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की मांग की ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प ने अमेरिकी संसद से रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी की मांग की है। ट्रम्प पहले से ही अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य खर्च बढ़ाने की बात करते रहे हैं। फिलहाल अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 839 बिलियन डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपए) है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महायुद्ध के 35वें दिन अमेरिका को क्या बड़ा झटका लगा? देखें खबरदार
    Next Article
    मेरठ में शराब पीने से 3 युवकों की मौत:परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, सरकारी दुकान से खरीदी थी प्रतिबंधित शराब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment