Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवा ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली, यात्री बाल-बाल बचे

    13 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवा ओवरब्रिज पर बुधवार को एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से कार धू-धू कर जलने लगी, हालांकि कार में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। बाराबंकी शहर से देवा की ओर जा रही इस कार से अचानक काला धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने तुरंत स्थिति भांपते हुए अपनी जान बचाने के लिए कार से छलांग लगा दी। यदि वे कुछ सेकंड की भी देरी करते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उनकी आंखों के सामने ही उनकी गाड़ी आग के गोले में बदल गई। कार में आग लगते ही ओवरब्रिज पर यातायात थम गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों के बीच इस बात को लेकर दहशत फैल गई कि कहीं कार में सीएनजी किट न लगी हो, जिससे सिलेंडर फटने का खतरा हो सकता था। इस आशंका के चलते लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर दूर खड़े हो गए, जिससे इलाके में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शॉर्ट सर्किट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में चमचमाती स्विफ्ट कार लोहे के कंकाल में बदल चुकी थी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सपा ने बताया बजट को झूठ का पुलिंदा:भाजपा बोली योगी मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रहा है आजमगढ़ का विकास
    Next Article
    फिरोजाबाद में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन छेड़ा, समाधान न होने तक रहेगा जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment