Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सपा ने बताया बजट को झूठ का पुलिंदा:भाजपा बोली योगी मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रहा है आजमगढ़ का विकास

    15 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार द्वारा चुनाव से पहले भले ही सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है। 9 लाख 12000 करोड़ का यह बजट पिछले वर्ष की अपेक्षा में 12% ज्यादा है। इसमें स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार महिलाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भले ही ध्यान दिया गया है। पर इस बजट में आजमगढ़ जिले को कुछ भी नहीं मिला है। ऐसे में जहां समाजवादी पार्टी इस बजट को झूठ का पुलिंदा बता रही है। तो वहीं भाजपा का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार जिले में विकास कार्य कर रही है। जिसका आने वाले दिनों में जनता को फायदा मिलेगा। सपा ने बताया झूठ का पुलिंदा दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि प्रतिवर्ष बजट पेश किया जाता है हवा हवाई बातें की जाती हैं जिस तरह से 14 मेडिकल कॉलेज खोलने की बात की जा रही है आजमगढ़ जिले में भी एक मेडिकल कॉलेज है जहां ना तो कोई स्टाफ है और ना ही दवाएं हैं। मेडिकल कॉलेज खोलने के नाम पर चुनावी रणनीति के तहत बातें की जा रही है। इस बजट में खास करके पूर्वांचल के आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर को उपेक्षित रखा गया है। बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ रही है। आउटसोर्सिंग के नाम पर शोषण हो रहा है। पूर्वांचल को बजट में उपेक्षित किया गया है। गोरखपुर वाराणसी में काम होता है पर आजमगढ़ की अपेक्षा की जा रही है। निश्चित रूप से दुखद है। भाजपा बोली डबल इंजन की सरकार लगातार कर रही है विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लगातार आजमगढ़ का विकास हो रहा है मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ का जितना विकास किया है अभी किसी के द्वारा नहीं किया गया है। जिले में चाहे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय देने की सौगात का मामला हो या अटल आवासीय विद्यालय की बात हो महामाया योजना लागू करने का मामला हो या हरिहरपुर में संगीत विश्वविद्यालय देने की बात हो। प्रदेश सरकार का यह बजट ऐतिहासिक है। इससे किसानों नौजवानों महिलाओं का विकास होगा। और आने वाले समय में आजमगढ़ जिले का और अच्छे से विकास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में हाइवे पर आवारा जानवरों का कब्जा:हादसों का खतरा; गौशालाओं में सिर्फ कागजों पर पहुंच रहे आवारा पशु
    Next Article
    देवा ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली, यात्री बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment