Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली से पहले प्रयागराज की हवा हुई खराब, AQI 196:सुबह-शाम छा रही धुंध, 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

    7 hours ago

    1

    0

    दिवाली से पहले प्रयागराज की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रयागराज के नगर निगम मॉनिटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 196 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। कुछ अन्य मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर AQI 200 के पार भी दर्ज किया गया। शाम और सुबह के समय वातावरण में धुंध और स्मॉग का असर दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में आसमान में धुएं जैसी परत नजर आने लगी है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ धुंध का असर दिख रहा है। तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदूषण बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हो सकती हैं। 196 पहुंचा AQI, प्रदूषण बढ़ने से बिगड़ी हवा गुरुवार को प्रयागराज के नगर निगम मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 196 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर यह 210 तक पहुंचा। दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ने से शहर की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रयागराज में आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 9 और 10 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में हाईवे किनारे युवक का शव मिला:पुलिस पहचान करने में जुटी, टावर के पास पड़ा था
    Next Article
    हमीरपुर में 145 किसानों को मिले प्याज-लहसुन के बीज:कंपनी बाग उद्यान परिसर में 6 नवंबर तक होगा वितरण, बांटे जा रहे संकर बीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment