Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवीपाटन मंडल के आईजी बहराइच पहुंचे:अधिकारियों के साथ होली-रमजान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    3 hours ago

    1

    0

    देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक सोमवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने होली और रमजान के पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी पाठक ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने पुलिस और पीएसी जवानों के साथ नगर के संवेदनशील स्थानों जैसे छावनी, घंटाघर और पीपल तिराहा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। आईजी ने स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान नगर कोतवाल प्रदीप सिंह और दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा घाट पर होली गीतों की बौछार VIDEO:काशी के गंगा घाट पर लोक गायकों की टोली ने गाया फाग, उड़ाए अबीर गुलाल
    Next Article
    चित्रकूट में नदी में डूबने से युवक की मौत:शराब के नशे में नहाने गया था, एक घंटे बाद मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment