Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में नदी में डूबने से युवक की मौत:शराब के नशे में नहाने गया था, एक घंटे बाद मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के सीतापुर क्षेत्र में सोमवार सुबह पयश्विनी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना लोसरिहन गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र की सीतापुर चौकी के अंतर्गत लोसरिहन गांव के पास हुई। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बहादुर गांव (सीतापुर क्षेत्र) निवासी 30 वर्षीय बल्ला पयश्विनी नदी में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि बल्ला शराब के नशे में था और नहाते समय गहरे पानी में चला गया। जब बल्ला कुछ देर तक नदी से बाहर नहीं आया, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसी बीच, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सहायता से नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद बल्ला को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीतापुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पयश्विनी नदी में कई स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अक्सर नहाने वालों के साथ दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवीपाटन मंडल के आईजी बहराइच पहुंचे:अधिकारियों के साथ होली-रमजान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
    Next Article
    हाथरस में होलिका दहन से पहले होली में आग:लाल डिग्गी मोहल्ले में घटना, लोगों ने बुझाकर दोबारा पूजा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment