Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की:वाराणसी में सिर-गर्दन में किए वार, पैर कटकर दूर गिरा; आरोपी अरेस्ट

    6 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में शनिवार सुबह एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ कई वार किए, इस दौरान वह जान की भीख मांगती रही। महिला के सिर, गर्दन, पैर पर वार किया। जिससे उसका एक पैर भी कटकर अलग हो गया। खून से लथपथ हालत में काफी देर तक तड़पने के बाद महिला मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, किसी बात को लेकर युवक का अपने भाभी से विवाद हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही रेलकर्मी पति घर पहुंचा और पत्नी की लाश से लिपटकर रोने लगा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मामूली विवाद में महिला पर किया हमला महिला की पहचान पूनम पटेल (28) के रूप में हुई है। उनके पति सुजीत कुमार (32) वाराणसी के रेलवे कार्यालय में ग्रुप-डी में तैनात हैं। सुजीत कुमार अपने परिवार के साथ लच्छापुर गांव में रहते हैं।यहां पत्नी पूनम पटेल, भाई अजीत पटेल और माता-पिता भी साथ रहते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अजीत पटेल का अपनी भाभी से विवाद हो गया, जिसके बाद वह उन्हें गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर अजीत ने कुल्हाड़ी से पूनम पटेल पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से पैर काटकर अलग किया आरोपी ने महिला के पैर पर इतनी जोर से वार किया कि पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल पूनम रोते हुए अपनी जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी ने सिर और गर्दन पर भी कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी और काफी देर तक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। इसके बाद उसने अपने पिता पर भी ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी को काबू में किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही महिला का पति रेलकर्मी घर पहुंचा। जैसे ही उसने अपनी पत्नी को मृत देखा तो शव से लिपटकर रोने लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसा, राधा-राधा कह भाई को अंतिम विदाई:अबोहर के युवक की लाश मिली, लुधियाना की युवती लापता, अब तक 11 मौतें; CM बोले- यादगार बनाएंगे
    Next Article
    'SIR से न सीएम योगी खुश, न अखिलेश':ज्योतिबा फुले की जयंती मनाने लखनऊ पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- उन्होंने महिला शिक्षा पर काम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment