Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने जांच शुरू की:हाईटेंशन तार गिरने से वकील की हुई थी मौत, 5 अधिकारियों पर केस दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोर्टरगंज पथवलिया गांव में हाईटेंशन तार गिरने से कल हुए 35 वर्षीय रंजीत तिवारी की मौत के मामले में आज शनिवार देर शाम से ही विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम आज देर शाम घटनास्थल पर पहुंची टीम ने बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए है। जांच के दौरान यह भी देखा गया कि किन परिस्थितियों में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा और रंजीत तिवारी की मौत हुई। टीम ने टूटे हुए तार, विद्युत पोल और पास के पेड़ों की फोटोग्राफी भी की है। घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद निदेशालय की टीम ने मृतक रंजीत तिवारी के परिजनों, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए है। टीम ने पीड़ित परिवार से यह भी जानकारी ली कि इस संबंध में पहले कब-कब शिकायतें दी गई थीं और उन पर क्या कार्रवाई हुई। बयान लेने के बाद टीम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि जब कहीं विद्युत लाइन से कोई घटना होती है। तो विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम द्वारा गहराई से जांच करके रिपोर्ट दी जाती है और विद्युत सुरक्षा निदेशालय टीम की जांच रिपोर्ट अहम मानी जाती है। इस प्रकरण में मृतक रंजीत तिवारी के भाई अमरजीत की तहरीर पर गोंडा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी पूजा तिवारी ने आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनके पति की मौत हुई है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती हैं, क्योंकि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। मेरे पति कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लेटर लिखा है। हमारे गांव के प्रधान ने लेटर लिखा हमारे घर के लोगों ने लेटर लिखा लेकिन बिजली विभाग में नहीं सुनी और हमारे पति की मौत हो गई। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करती हूं कि कठोर कार्रवाई इन लोगों पर की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भारत हर संकट से निपटने में सक्षम':रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का देश पर असर नहीं, लखनऊ को लाइब्रेरी-म्यूजियम की सौगात दी
    Next Article
    शामली में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली:कबाड़ी बाजार से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी, लोगों ने फूल बरसाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment