Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया की तान्या सिंह ने हासिल की 200वीं रैंक:दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में मिली सफलता, गांव में हुआ स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    कठिन परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देवरिया जिले की बेटी तान्या सिंह ने अपने दूसरे ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में 200वीं रैंक हासिल कर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। तान्या मूल रूप से लार थाना क्षेत्र के इसराइली गांव की रहने वाली हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाली तान्या सिंह स्वर्गीय अजय सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता दिल्ली में एलजी कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 2012 में ड्यूटी के दौरान उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां पुष्पा देवी पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई और परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी। तान्या ने भी विपरीत परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। शिक्षा और मेहनत ने दिलाई सफलता तान्या अपनी मां, बहन रिया और भाई अभय सिंह के साथ दिल्ली के अशोकनगर इलाके में रहती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षाइवरी ग्रीन पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने वर्ष 2018 में हाईस्कूल और 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से वर्ष 2023 में इकोनॉमिक्स विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद तान्या ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक नियमित पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहीं। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने मात्र 24 वर्ष की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में देशभर में 200वीं रैंक हासिल कर सफलता की नई कहानी लिख दी। तान्या ने बताया कि आज के समय में गांवों तक भी पढ़ाई की कई सुविधाएं पहुंच रही हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतर मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्य से कभी भटकते नहीं। उनकी तैयारी के दौरान दिल्ली में रहने वाले उनके मामा संजय कुमार सिंह ने भी हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और सहयोग किया। गांव और दिल्ली में जश्न का माहौल तान्या की सफलता की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव इसराइली पहुंची, वहां खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर अपनी खुशी जाहिर की। परिवार और रिश्तेदारों ने भी तान्या की उपलब्धि पर गर्व जताया। वहीं, दिल्ली में उनके पड़ोसियों और परिचितों ने भी तान्या का भव्य स्वागत किया। लोगों ने नगाड़े बजाकर, फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और खुशी में नाच-गाकर जश्न मनाया। तान्या की बहन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, जबकि उनका छोटा भाई अभी कक्षा 6 का छात्र है। परिवार के लोगों का कहना है कि तान्या की सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। तान्या की यह उपलब्धि साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि मेहनत और लगन के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:दवा लेने जा रहे थे, परिजन कन्नौज के लिए रवाना
    Next Article
    एत्मादपुर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री:हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment