Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 2630 शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:सीएम योगी ने वर्चुअल संबोधन में सराहा योगदान

    13 hours ago

    2

    0

    देवरिया में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 2630 शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्हें बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। यह समारोह मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित देवरिया क्लब में आयोजित हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में जिले के कुल 2630 शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये के बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया। डॉ. शलभमणि त्रिपाठी, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक मिश्रा और अलका सिंह ने शिक्षामित्रों को चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि शिक्षामित्रों ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बच्चों के भविष्य को संवारने में उनके समर्पण और परिश्रम को अहम बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया गया। इन स्टालों में शिक्षण सामग्री (टीचर लर्निंग मटेरियल) और नई शिक्षण तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मानदेय वृद्धि को शिक्षामित्रों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे और सभी को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी नगर निगम कार्यालय पर ठेला पटरी व्यापारियों का विरोध:पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप,बोले-63 वेंडिंग जोनों को सुरक्षित किया जाए
    Next Article
    एटा के अलीगंज में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:भ्रष्टाचार के आरोप पर एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार, दूसरा गुट असहमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment