Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा के अलीगंज में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:भ्रष्टाचार के आरोप पर एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार, दूसरा गुट असहमत

    12 hours ago

    2

    0

    एटा की अलीगंज तहसील में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच आपसी विवाद गहरा गया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य गुट ने उपजिलाधिकारी न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है। वहीं, प्रमोद मिश्रा गुट ने इस बहिष्कार से असहमति जताई है। कार्य बहिष्कार को लेकर दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। प्रमोद मिश्रा गुट ने आरोप लगाया कि न्यायालय का कार्य करने पर उन्हें दूसरे अधिवक्ताओं के गुट द्वारा धमकाया गया। महेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद मिश्रा से कार्य बहिष्कार में समर्थन मांगा था। मामला तब और बढ़ गया जब वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद मिश्रा ने अलीगंज थाना पुलिस को दूसरे गुट के अधिवक्ताओं पर जान से मारने और धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विवाद की जांच की। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी, जिसके बाद समझाने-बुझाने पर पुलिस वापस लौट गई। दरअसल, महेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व वाले अधिवक्ताओं के गुट ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बीते शनिवार को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पुतला फूंका था। यह विरोध प्रदर्शन उनकी नाराजगी का एक हिस्सा था। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अलीगंज के न्यायालय में सरकारी कार्यों और कोर्ट मुहर्रिर सचिन चौधरी की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें बिना हलफनामा, प्रार्थना पत्र या बांधनामा के जमानत देना, पैसे लेकर मुलजिमों को छोड़ना, बिना बहस के मुकदमों में आदेश लटकाना, धारा 80 और धारा 116 राजस्व संहिता में बड़ी धनराशि लेना, पैमाइश में पैसे लेना, 32/38 मामलों में पैसे लेकर आदेश करना और एक ही कोर्ट में कोर्ट मुहर्रिर की चार साल से तैनाती जैसे आरोप शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 2630 शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:सीएम योगी ने वर्चुअल संबोधन में सराहा योगदान
    Next Article
    केशव बोले-बंगाल में जनता ने ममता को दिया जवाब:TMC-DMC ने आधी आबादी का अपमान किया, जनता ने सही फैसला सुनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment