Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 30 एकड़ गेहूं की फसल राख:रुद्रपुर में झोपड़ियां जलीं, तीन परिवारों का सामान नष्ट

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के विभिन्न इलाकों में आग लगने की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में 30 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं रुद्रपुर क्षेत्र में तीन परिवारों की झोपड़ियां भी जल गईं। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रावत पार गांव में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 बीघा (लगभग 5 एकड़) से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटों से आसपास के कई गांवों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया था। इसी तरह भागलपुर विकासखंड के तिलौली क्षेत्र में भी अज्ञात कारणों से खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में धुर्वराज शर्मा, शैलेश कुशवाहा, उमेश शर्मा और विशाल शर्मा सहित कई किसानों के खेत जल गए। यहां भी लगभग 10 बीघा (लगभग 5 एकड़) गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रुद्रपुर के फतेहपुर क्षेत्र के अभयपुर टोला में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से तीन परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग सबसे पहले सुखबीर राजभर की झोपड़ी में लगी और तेजी से फैलते हुए रमेश व रामायण की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इन झोपड़ियों में रखा गेहूं, चावल, आटा, घरेलू सामान और करीब 20 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गया। बताया गया है कि सुखबीर राजभर के घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अवधेश निगम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और तत्काल राहत सहायता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के तहत हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता:पीलीभीत में दूल्हे समेत परिवार पर मुकदमा हुआ दर्ज, 7 लाख कैश और बाइक मांगी
    Next Article
    थाना में भाजपाइयों का हंगामा, महिलाओं ने चूड़ियां तोड़ीं:कानपुर में महिला की सुनवाई न होने पर भड़कीं, हनुमान चालीसा का पाठ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment