Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता:पीलीभीत में दूल्हे समेत परिवार पर मुकदमा हुआ दर्ज, 7 लाख कैश और बाइक मांगी

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शादी तोड़ दी गई। अमरिया क्षेत्र में दूल्हे पक्ष ने सात लाख रुपये और एक बाइक की मांग पूरी न होने पर रिश्ता खत्म कर दिया। इस दौरान युवती के परिवार से मारपीट भी की गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दूल्हे समेत उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भौनी निवासी एक ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी दिलशाद से तय किया था। यह रिश्ता बरेली के हाफिजगंज निवासी एक बिचौलिए के माध्यम से हुआ था। 18 जनवरी 2026 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में मंगनी की रस्म अदा की गई थी। निकाह की तारीख 12 अप्रैल 2026 तय हुई थी। दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए शादी से लगभग दो सप्ताह पहले दूल्हे दिलशाद और उसके परिजनों ने लड़की पक्ष से सात लाख रुपये नकद और एक बाइक की अतिरिक्त मांग रखी। युवती के पिता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर बारात न लाने और रिश्ता तोड़ने की बात कही। मामले को सुलझाने के लिए 15 मार्च को दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत भी हुई। पीड़ित पक्ष ने सुलह की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि विरोध करने पर दूल्हे के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए युवती के परिवार के साथ मारपीट की। अमरिया पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद, उसके तऊ महेंदी हसन, चाचा अवरार और अजीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती मे चोरी-लूट गिरोह का भंडाफोड़:3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की कार समेत अहम सामान बरामद
    Next Article
    देवरिया में 30 एकड़ गेहूं की फसल राख:रुद्रपुर में झोपड़ियां जलीं, तीन परिवारों का सामान नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment