Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटल यूनिवर्सिटी कराएगी जीएनएम कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा:प्रवेश समिति की बैठक में फैसला, सत्र 2026-27 से लागू होंगे नए नियम

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया गया हैं। अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी को प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी सरकारी और गैर-संबद्ध निजी जीएनएम कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा के आयोजन का जिम्मा संभालेगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी हैं। बैठक में कुलपति डॉ.अमित देवगन की अध्यक्षता में यह तय हुआ कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए नियम लागू किए जाएंगे। वहीं, निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी अपने संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की जिम्मेदारी खुद संभालेंगी। 20 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा दाखिला यूपी में फिलहाल 10 सरकारी जीएनएम कॉलेज हैं, जिनमें 513 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा 433 निजी कॉलेजों में करीब 20,245 सीटें हैं। सभी जीएनएम कॉलेज स्टेट मेडिकल फैकल्टी से संबद्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पिछले सत्र 2025-26 में सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई थी, लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के तहत सफल अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉलेजों में मानकों की नियमित जांच जारी रहेगी। जल्द जारी होगा शेड्यूल प्रवेश परीक्षा की तारीख और काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित किए जाएंगे। नए नियमों के अनुसार, जो निजी कॉलेज किसी अन्य मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध नहीं हैं, उनकी प्रवेश परीक्षा भी अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी ही आयोजित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में थार ने जूस पीते युवक-युवती को रौंदा, CCTV:दुकान में टक्कर मारते हुए पलटी, गाड़ी चलाने वाला किसान नेता मौके से फरार
    Next Article
    देवरिया में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया:स्कूलों में छात्रों को आग से बचाव की ट्रेनिंग दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment