Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भोर से घना कोहरा:विजिबिलिटी 15 मीटर तक घटी, वाहन चालकों को परेशानी; मौसम बदलने से वायरल के मरीज बढ़े

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले में शुक्रवार की भोर से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह होते ही घना कोहरा और धुंध छा गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर दृश्यता घटकर करीब 15 मीटर तक रह गई। इसके कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर चलने वाले वाहन चालक हेडलाइट जलाकर और धीमी गति से वाहन चलाते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय सड़क मार्गों पर यातायात काफी प्रभावित रहा। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सावधानी बरतते हुए धीरे-धीरे वाहन चलाते दिखे। जिले के सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, भटनी, भागलपुर और बरहज क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक देखने को मिला। इन इलाकों के नदी और बड़े तालाबों के पास स्थित होने के कारण धुंध का प्रभाव ज्यादा रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव, कोहरा बने रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मार्च के महीने में भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। बदलते मौसम से वायरल के मरीज बढ़े मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह ठंड और दिन में तेज धूप के कारण तापमान में अंतर बढ़ गया है, जिससे कई लोग सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने बरतने को कहा एहतियात मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. के. मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की है। उनका कहना है कि बदलते मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती-बलरामपुर को फोरलेन से जोड़ने की मांग तेज:दद्दन मिश्रा ने गडकरी को सौंपा पत्र, पर्यटन-व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 13 मार्च - आपके काम की खबर:ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री, दोपहर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment