Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा:दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 घटनाओं का अनावरण

    5 hours ago

    2

    0

    देवरिया। गौरीबाजार थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की चार घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक, 13 हजार रुपये नकद, एक फर्जी नंबर प्लेट और चार मास्टर चाबियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को मझना नाला पुल के पास से एक बजाज प्लेटिना बाइक (UP53DS5970) चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना गौरीबाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित इरफान आलम ने अपनी तहरीर में बताया था कि वह बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए गए थे, तभी अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को चीनी मिल ग्राउंड के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लालू विश्वकर्मा (25) और देवानंद पासवान उर्फ लड्डू (20) के रूप में हुई है। ये दोनों गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने न केवल इस चोरी की घटना को स्वीकार किया, बल्कि तीन अन्य बाइक चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च माह में उन्होंने गौरीबाजार और रुद्रपुर क्षेत्र से स्प्लेंडर प्लस, अपाचे और स्प्लेंडर एक्सटेक बाइक चोरी की थीं। इन बाइकों को बिहार सीमा के पास अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की गई बाइकों को 15 से 20 हजार रुपये में बेचा था और प्राप्त धनराशि को खर्च कर दिया था। बरामद किए गए 13 हजार रुपये उसी रकम का बचा हुआ हिस्सा हैं। गौरीबाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ पुलिस का 'मिशन शक्ति'द्वितीय चरण:छात्राओं को सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
    Next Article
    अगरकर का कार्यकाल बढ़ा, 2027 वनडे वर्ल्डकप तक टीम चुनेंगे:इनके रहते में भारत ने 3 ICC खिताब जीते; रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों का संन्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment