Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ पुलिस का 'मिशन शक्ति'द्वितीय चरण:छात्राओं को सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

    6 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा 'मिशन शक्ति फेज-5' के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए व्यापक जागरूकता चलाया गया। यह पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। थाना कुंडा की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के मेन चौराहा, भगवन तिराहा, पोस्ट ऑफिस मीना बाजार और वन इंडिया फैमिली मार्ट सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act) के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर सुरक्षित रहने के उपाय भी सुझाए। साथ ही, हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 प्रमुख रूप से शामिल हैं। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। इसके अतिरिक्त, टीम ने क्षेत्र में गश्त कर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी भी दी। प्रतापगढ़ पुलिस का लक्ष्य ऐसे अभियानों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में महिला ने होटल में लगाई फांसी:प्रेमी के साथ ठहरी थी, 4 साल का बेटा भी साथ था, युवक हिरासत में
    Next Article
    देवरिया में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा:दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 घटनाओं का अनावरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment