Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बाइक की टक्कर से किशोर की मौत:पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, सड़क पार करते समय हुआ हादसा; जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बरियारपुर चौराहे पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित दलपिठनी निवासी पीयूष (10) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा अपने घर के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीयूष सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार व राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल पीयूष को देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक तेज रफ्तार में था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा और यह हादसा हुआ। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और चालक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरियारपुर के थानेदार दीपक सिंह ने पुष्टि की कि सड़क हादसे में बालक की मौत हुई है और बाइक जब्त कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रैंड से बात करने से रोकती थी पत्नी इसलिए मारा:मेरठ में पत्नी की हत्या करने वाले पति का कुबूलनामा, पेपर कटर से रेता गला
    Next Article
    मेरठ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:दो महिलाओं को लिफ्ट दे रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मारी, महिलाएं गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment