Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बेकाबू पिकअप ने युवक को कुचला:ससुराल से लौटते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    भाटपार रानी खंड विकास क्षेत्र के खोरहवा चौराहे पर 16 अप्रैल 2026 को सुबह 5:20 बजे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खुखुडू थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी राम प्रवेश के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल सुरजीपुर से घर लौट रहे थे। 15 अप्रैल को उनकी ससुराल में बरक्षा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, 16 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे वह खोरहवा चौराहे से बस पकड़ने के लिए निकले थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त राम प्रवेश के साथ उनकी पत्नी बुनेला भी थीं। मृतक राम प्रवेश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है, जिसकी शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर भाटपार रानी थानाध्यक्ष ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। बाद में थानाध्यक्ष भी घटनास्थल पर गए। पुलिस ने मृतक राम प्रवेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। मृतक के साले राम आशीष ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी नवोदय के 200 छात्र सड़कों पर उतरे:3 किलोमीटर तक पैदल चलकर हाईवे पहुंचे, खाना-पानी, सफाई की कमी का आरोप
    Next Article
    सपा विधायक विजमा समेत 10 आरोपियों को नोटिस:स्पेशल कोर्ट से बरी हुए, फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment