Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घने कोहरे से 100 मीटर रह गई दृश्यता:दिन में तेज धूप से बदला मौसम; मेडिकल कॉलेज में सांस के मरीज बढ़े

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। सुबह सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई और लोगों को आवागमन में सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि, सूरज निकलने के बाद तेज धूप ने मौसम का मिजाज बदल दिया और धीरे-धीरे कोहरा छंट गया। मौसम में बदलाव के बीच मेडिकल कॉलेज में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सुबह घना कोहरा होने के कारण टहलने निकलने वाले लोग देर से घरों से बाहर आए। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ियां चलानी पड़ीं। सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद मौसम साफ होने लगा। सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने ठंड से बचने और गर्म पानी पीने को कहा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की। 30 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान मौसम के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस हो सकता है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में एक रात में 15 ट्यूबवेलों में चोरी:किसानों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और सामान लौटाने की मांग की
    Next Article
    दहेज के लिए गर्भवती को पीटकर घर से निकाला:महिला ने गर्भपात होने का लगाया आरोप; कोर्ट के आदेश पर पति समेत 5 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment