Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:मकान निर्माण के विवाद में लाठी-डंडों से किया था हमला

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया के बरहज थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर खुदिया मिश्र मुख्य मार्ग से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करौंदी गांव निवासी राजकुमार (37) पुत्र स्व. हरि प्रसाद यादव और बाबूलाल (33) पुत्र स्व. रामराज यादव के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बरहज थाना क्षेत्र में हुए एक चर्चित हत्या प्रकरण में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 अप्रैल 2026 को करौंदी गांव में हुई थी। मकान निर्माण को लेकर पट्टीदारों के बीच विवाद के दौरान राजकुमार और उसके परिजनों ने जयराम के पिता मवाजा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मवाजा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आलाकत्ल के साथ आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद 18 अप्रैल को मृतक के पुत्र जयराम की तहरीर पर बरहज थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इससे पहले 19 अप्रैल को चार अन्य आरोपियों शिवकुमार, शेषनाथ, राजेश यादव और विनीत यादव को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी राजकुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मारपीट और चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। बरहज के थानेदार विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौवंश का कटान करने वाला इनामी बदमाश अरेस्ट:गौकशी के बाद उत्तराखंड जाकर छिपा, 6 महीने बाद गाजियाबाद में अरेस्ट
    Next Article
    पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: जौनपुर में भाजपा का जश्न:सीहीपुर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई और झालमुड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment