Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:असम के मुख्यमंत्री के बयान पर पुतला फूंका, नारेबाजी की

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया शहर के सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। कांग्रेस का आरोप है किहिमंता बिस्वा सरमा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। यह प्रदर्शन टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक पहुंचे। यहां उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान “खड़गे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा सुभाष चौक गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने जलते पुतले पर लात-घूंसे मारकर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के स्वयं इंतजाम किए थे। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद नहीं थी, इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बाल्टियों में पानी की व्यवस्था की गई थी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से वरुण राय, अरविन्द शाही, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल, आलोक त्रिपाठी राजन, शहनाज जफर, रामप्रवेश सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू, मनोज मणि, शिव शंकर सिंह, रजनीश प्रसाद, सुहेल अंसारी, विनोद दुबे, परमानंद प्रसाद, विजय शंकर मिश्रा, पन्नालाल पाठक, राशिद अंसारी, रमेश कुशवाहा, डॉ. संजय गुप्ता सहित विभिन्न ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम CM के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:गाजीपुर में पुतला दहन, पुलिस से हुई झड़प
    Next Article
    DG फायर सर्विस ने उन्नाव सेंटर का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने और निर्माण कार्य की प्रगति पर जोर, 5 हजार का नगद इनाम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment