Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में किसान का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच शुरू की

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में गुरुवार सुबह 72 वर्षीय वृद्ध किसान बंका पुत्र भिखी का शव उसके घर के सामने पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बंका अपने घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी लाल परी दो माह पहले अपने बेटों भवसागर गुप्ता और नरेंद्र गुप्ता के पास मुंबई चली गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे, जिससे वृद्ध लंबे समय से अकेले रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिखते थे। मृतक की तीन विवाहित बेटियां किरन, सुमन और नेहा—अपने ससुराल में रहती हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस जांच और प्रारंभिक जानकारी उपनिरीक्षक परवेज आलम ने बताया कि पुलिस को पेड़ से वृद्ध के लटके होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मौत के कारणों का रहस्य पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। गांव में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है, और ग्रामीण घटना की भयावहता से स्तब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक बेटी के बदले उनकी 20 बेटियां लाओ:बागपत में यशवीर महाराज बोले- हिंदू भी करे लव जिहाद, यहां देश मुल्ला- मौलवी का नहीं
    Next Article
    लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रदर्शन:सीएम को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment