Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में NEET-UG परीक्षा, 5735 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:13 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 300 पुलिसकर्मी तैनात, STF भी सक्रिय

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG परीक्षा रविवार, 3 मई को होगी। जिले के 13 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में कुल 5735 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 300 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए एसटीएफ की टीम भी सक्रिय रहेगी, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में बीआरडी पीजी कॉलेज, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, राजकीय इंटर कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज, शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू, राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, राजकीय पॉलिटेक्निक और गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा शामिल हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया इन सभी केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र, जयराम, राजकिशोर सिंह, पंकज कुमार सिंह, सूरज कुमार, उपेंद्र कुमार भारती, अमित कुमार सिंह, रामप्यारे राम, विनयशील मिश्र, देवमुनि वर्मा, संजीव कुमार सिंह, विजय कुमार ओझा और राजेश कुमार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने सभी अधिकारियों को समय पर केंद्रों पर पहुंचने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बाइक बिजली के खंभे से टकराई:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    वाराणसी के ओ-ग्रुव चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में छापेमारी:अवैध रूप से चल रही थी 9-12 की क्लास, स्टूडेंट्स को दी गई थी महंगी किताबें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment