Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, युवक की पहचान में जुटी जीआरपी

    1 day ago

    7

    0

    देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी के मुताबिक, मेमो के जरिए स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास किलोमीटर संख्या 456/20-18 के नजदीक शव मिलने की जानकारी मिली थी। शुरुआती जानकारी में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई गई है। उसकी कद-काठी औसत, रंग सांवला और चेहरा लंबा है। चेहरे पर हल्की काली दाढ़ी है। युवक ने बेज रंग की जैकेट, काले रंग की छींटदार शर्ट, नीली टी-शर्ट, नीले रंग का लोअर, काला हाफ पैंट और मैरून रंग का अंडरवियर पहना था। कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान जीआरपी हुलिए और कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और साफ हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुधांशु त्रिवेदी बोले- सपा का PDA आलू की तरह:कानपुर में गठबंधन पर कहा- राहुल-अखिलेश अलाउद्दीन और जलालुद्दीन खिलजी की तरह गले मिलते हैं
    Next Article
    सहारनपुर में इमरान मसूद बोले- अभी परिसीमन की जरूरत नहीं:असम और कश्मीर जैसा हुआ तो बिगड़ेगा संतुलन, कमजोर वर्गों का प्रतिनिधित्व घटने का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment