Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में रसोई गैस की किल्लत से परेशानी बढ़ी:एजेंसियों पर सुबह से लगीं लंबी कतारें, ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहा सिलिंडर

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई उपभोक्ता घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी है। घरेलू गैस की कमी का असर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव और इजराइल-ईरान युद्ध को इस किल्लत का एक कारण बताया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। कई दिनों तक सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचने के कारण लोग मजबूरन खुद एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। शहर में भारत गैस और इंडेन की कुल छह गैस एजेंसियां संचालित हैं, जबकि पूरे जिले में 79 एजेंसियां हैं। इन सभी एजेंसियों पर इन दिनों गैस लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर खत्म होने की सूचना दे दी जाती है, जिससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। एजेंसियों का तर्क: कम हो गया गैस का लोड गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऊपर से आने वाली सप्लाई कम होने के कारण समस्या पैदा हो रही है। भारत गैस एजेंसी से जुड़े संचालकों ने बताया कि इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडरों का लोड पहले की तुलना में कम भेजा जा रहा है, जिससे वितरण में दिक्कत आ रही है। हालांकि एजेंसियों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि उपलब्ध गैस को सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इंडेन गैस एजेंसी की ओर से शहर के सुगरमील ग्राउंड में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाइन लगवाकर वितरण की व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार को भी वहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए खड़े दिखाई दिए। होटल और ढाबा संचालकों की बढ़ी परेशानी रसोई गैस की किल्लत का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की भी परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कामर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पिछले दो दिनों से लगभग बंद है। इसके कारण होटल और ढाबा संचालकों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ एजेंसियों के कार्यालय का शटर बंद रहने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। साथ ही, ऑनलाइन बुकिंग भी कई जगहों पर नहीं हो रही। ऐसे में गैस की किल्लत से आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में साधु का जला शव मिला:रेलवे स्टेशन परिसर में हत्या की आशंका, जांच जारी
    Next Article
    शादी-विवाह में चूल्हे पर बना रहे खाना:गोरखपुर में गैस की किल्लत, रिश्तेदारों से मांगकर जुटा रहे इक्का-दुक्का सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment