Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शिक्षकों का टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग:मशाल जुलूस निकाला, सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया आक्रोश; बड़े आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन टेट (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने और सरकार की शिक्षक-कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल हुए। प्रदेश संयोजक अनिल यादव के नेतृत्व में यह जुलूस शिक्षक भवन से शुरू हुआ। यह जिला पंचायत परिसर, डीएम कार्यालय गेट, कचहरी चौराहा और सिविल लाइन होते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां एक सभा आयोजित की गई। पूरे मार्ग में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए एकजुटता प्रदर्शित की। सभा को संबोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों और कर्मचारियों पर अव्यवहारिक और अनावश्यक नियम थोप रही है, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने टेट की अनिवार्यता, पुरानी पेंशन की समाप्ति, बढ़ते निजीकरण और सेवा शर्तों में लगातार बदलाव को गंभीर चिंता का विषय बताया। पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और महामंत्री नंद लाल प्रसाद ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ होते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उनके अधिकारों और सम्मान की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से टेट की अनिवार्यता तत्काल समाप्त करने की मांग की। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विज्ञान सिंह और जिला महामंत्री मनोज मिश्र ने इसे पूरे शिक्षक और कर्मचारी समाज की लड़ाई बताया। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष हेमा त्रिपाठी और महामंत्री फणींद्र मणि ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो मई के पहले सप्ताह में लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अटेवा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने इस प्रदर्शन को शिक्षकों की एकता और संघर्ष का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशनल सट्‌टा गैंग से जुड़े 8 शातिर अरेस्ट:कानपुर में साइबर ठगी की रकम सट्‌टे में खपा रहे, 3 महीने में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन
    Next Article
    रामपुर सुपर क्रिकेट लीग: स्ट्रिकर्स, ग्रेडियस फाइनल में:15 अप्रैल को पवन पुरी स्टेडियम में होगा खिताबी मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment