Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शादी के दिन दुल्हन की मौत:ट्रेलर का पहिया ऊपर से निकला, बाइक से बहन-भाई के साथ जा रही थी ब्यूटी पार्लर

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया में शादी वाले दिन दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मौसेरी बहन और चचेरे भाई के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। वही मौसेरी बहन और गांव लड़का हादसे में घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बरियारपुर थाना इलाके में हुआ। अब जानिए पूरा मामला… दो भाइयों में इकलौती बहन थी ग्राम गौर कोठी की रहने वाले मिनिस्टर मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी रंभा देवी, दो बेटे सचिन पासवान (19), गौरव (16) और एक बेटी रचना (20) है। रचना इंटरमीडिएट पास है। पिता मिनिस्टर ने रचना की शादी 3 साल पहले कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजापाकड़ बरवा निवासी आनंद पासवान से तय की थी। 28 अप्रैल को बारात आनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। खुशी का माहौल था। दुल्हन रचना को भी तैयार होना था। वह अपनी मौसेरी बहन पूजा (18) और गांव के चचेरे भाई मुकेश के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली। दोपहर 2 बजे घर से 10 किलोमीटर दूर बरियारपुर चौराहे के पास बाइक में पीछे से बालू लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रचना सड़क पर गिर गई, जबकि मुकेश और पूजा दूसरी ओर जा गिरे। इसी दौरान ट्रेलर का पहिया रचना के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा और मुकेश को हल्की चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिवार और रिश्तेदार रोते-बिलखते बरियारपुर चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने घायल पूजा और मुकेश को अस्पताल पहुंचाया। मामा शिवाजी गहलोत ने बताया- बरियारपुर चौराहे के पास बाइक वाले ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रचना सड़क पर गिर गई। वह ट्रक के नीचे आ गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। बरियारपुर थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि बरियारपुर चौराहे पर बाइक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- 'हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे':महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- डरने वाली नहीं हूं महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली ने कहा, जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले उनसे हमबिस्तर होने की अनैतिक डिमांड की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवक ने किया सुसाइड:बच्चे के साथ मायके गई थी पत्नी, पिता बोले- घर का इकलौता चिराग बूझ गया
    Next Article
    बैनामा कराने आए बुजुर्ग की तहसील परिसर में मौत:मैनपुरी में अपनी बारी का इंतजार करते समय हृदय गति रुकने से निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment