Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का VIDEO:आरोपी गिरफ्तार, वीडियो की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज होगा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 अप्रैल 2026 की है। वायरल वीडियो में नोनापार निवासी राममनु यादव (पुत्र स्वर्गीय नन्हू यादव) अपने भतीजे के तिलक समारोह में भोजपुरी गीत पर राइफल लहराते और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई, जिसके बाद भटनी पुलिस सक्रिय हुई। जांच में वीडियो की पुष्टि होने पर थाना भटनी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राममनु यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 125, 109 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) और 30 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी राममनु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि हर्ष फायरिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि शादी-विवाह और तिलक जैसे आयोजनों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:बिना शुल्क, बिना तारीखों के मिलेगा त्वरित न्याय
    Next Article
    नोएडा में 81 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन:जारी किया जाएगा टेंडर , एक ही कंपनी को संचालन की देंगे जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment