Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार:3.5 किलो अवैध गांजा बरामद, डिलीवरी देने पहुंचे थे

    15 hours ago

    2

    0

    देवरिया में गांजा की डिलीवरी देने पहुंचे तीन तस्करों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सदर कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक रेलवे माल गोदाम के पास मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं और गांजा की डिलीवरी देने आए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कार्तिक पाण्डेय उर्फ अथर्व पाण्डेय (22), नीरज यादव (22) और सन्नी यादव (करीब 22) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3.5 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक पाण्डेय बिहार के गोपालगंज का निवासी है, जबकि नीरज यादव और सन्नी यादव रामपुर कारखाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ देवरिया सदर कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कार्तिक पाण्डेय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सन्नी यादव और नीरज यादव पर भी पूर्व में गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में शिक्षामित्र सम्मान समारोह:ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वितरित किए बढ़े मानदेय के चेक, शिक्षामित्रों के खिले चेहरे
    Next Article
    गोंडा में ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगलवार पर भंडारे:बाबा बटौरा धाम से लेकर सभी हनुमान मंदिरों पर भीड़, भलोग ग्रहण कर रहे है प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment