Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, VIDEO:सजावट के लिए पेड़ की टहनी लेने गए थे, चोर समझकर पीटा, 4 पर केस दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना 12/13 अप्रैल की रात की है। गांव में भीमराव अंबेडकर जयंती के लिए सजावट का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक सजावट के लिए बांस की टहनी काटने पास के गांव में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। घटना के समय मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी गलतफहमी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेड्डी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और स्वयं कानून हाथ में न लें। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 5 घंटे जाम:5 किमी लंबी कतारें, एसीपी बोले- पुलिस ने बहाल कराया यातायात
    Next Article
    मैनपुरी में एसपी ने थाने का निरीक्षण किया:फरियादियों की समस्या हल करने के दिए निर्देश, अतिक्रमण मिलने पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment