Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दूसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया:दृश्यता 100 मीटर रही, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज; वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में शनिवार को लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। भोर से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई लोग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। सुबह और शाम ठंड का असर भी बढ़ा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। सुबह कोहरे के साथ वातावरण में नमी बनी हुई है। शनिवार सुबह 7 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। कम दृश्यता के कारण हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर आगे चल रहे वाहन देखना मुश्किल हो रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की जरूरत है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में है। नमी और कोहरे के कारण सुबह वातावरण में धुंध रही। लगातार कोहरे से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। सुबह टहलने और जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी मौसम में बदलाव महसूस कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर-महल से चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार:रायबरेली में पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए का सामान बरामद किया
    Next Article
    सपा सभासद भइया लाल यादव सहित 5 पर FIR:वाराणसी में महिला की तहरीर पर 3 महीने पहले भी गए थे जेल, अब पत्नी और बेटे भी नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment