Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग पर अड़े

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव को सड़क पर रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसी को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का विरोध प्रदर्शन:छात्र बोले- भीषण गर्मी में AC खराब , पानी का TDS 500, छात्रों के साथ जनरल डायर जैसा बर्ताव
    Next Article
    बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन:गर्मी से 1 स्टूडेंड बेहोश, परीक्षा में जानबूझकर फेल करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment