Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया मेडिकल कॉलेज में 'समुद्भव-2026' फ्रेशर्स कार्यक्रम संपन्न:एमबीबीएस बैच 2025-26 का स्वागत, शिव तांडव प्रस्तुति ने मन मोहा

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया में एमबीबीएस बैच 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में 'समुद्भव–2026' फ्रेशर्स कार्यक्रम शनिवार रात संपन्न हुआ। इस अवसर पर नए छात्रों में चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की खुशी और उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. रजनी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच. के. मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारियों, अनुशासन, सेवा भाव और मानवीय संवेदनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, समर्पण और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देखें, 5 तस्वीरें… सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूह गीत, कविता पाठ, नाट्य मंचन और लघु स्किट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अमरेंद्र प्रताप सिंह को मिस्टर फ्रेशर और मुस्कान झा को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत 'शिव तांडव स्तोत्र' ने विशेष रूप से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. एस. एल. वर्मा, डॉ. जयंत राय, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शालिनी, डॉ. अयान, डॉ. अंबु पांडेय, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सौरभ तथा डॉ. कन्हैया सहित अनेक फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। 'समुद्भव–2026' नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी शुरुआत साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत:देवरिया में पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, पति गंभीर घायल
    Next Article
    ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की हत्या:अमेठी के मोहनगंज में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment