Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत:देवरिया में पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, पति गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में रविवार भोर में मगहरा चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तुरंत उसमें आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गिरीजा शंकर मिश्र (52 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गंगा शरण मिश्र, निवासी ग्राम अमाव, थाना बरहज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी पत्नी रेनू मिश्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखें, 4 तस्वीरें… सूचना मिलने पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और चौराहे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज सिंचाई कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया
    Next Article
    देवरिया मेडिकल कॉलेज में 'समुद्भव-2026' फ्रेशर्स कार्यक्रम संपन्न:एमबीबीएस बैच 2025-26 का स्वागत, शिव तांडव प्रस्तुति ने मन मोहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment