Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की हत्या:अमेठी के मोहनगंज में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक बड़ी हत्या की वारदात सामने आई है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे भिखाई गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पूरे भिखाई गांव निवासी शिव प्रसाद शनिवार रात अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रविवार सुबह जब वह रातभर घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ट्यूबवेल पर पहुंचने पर उनका शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राकेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिव प्रसाद पर कुल्हाड़ी से कई ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया मेडिकल कॉलेज में 'समुद्भव-2026' फ्रेशर्स कार्यक्रम संपन्न:एमबीबीएस बैच 2025-26 का स्वागत, शिव तांडव प्रस्तुति ने मन मोहा
    Next Article
    'ब्रेक फेल होने से कार नहीं रोक पाया':लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाले छात्र का दावा, मृतक का पिता बोला- सब खत्म हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment