Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल:77 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जिले में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मजबूती के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत 77 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, सुरौली थाने में तैनात एसएसआई अविनाश मौर्य को सुरौली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय/संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रधान को रामपुर कारखाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया सेल में भी बदलाव किया गया है। महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक के ब्रीफिंग प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यह फेरबदल पुलिस विभाग में कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सदर कोतवाली में तैनात कन्हैया प्रताप यादव, रोहित सरोज, गौरव कुमार खरवार और राहुल कुमार प्रजापति शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात कुल 77 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। यह फेरबदल पुलिस विभाग में चल रही प्रशासनिक पुनर्संरचना का हिस्सा है। कुछ दिन पहले ही 29 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से हटाकर अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने संकेत दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना:मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, प्रतिमा का भव्य श्रृंगार हुआ
    Next Article
    कुत्ते ने 25 लोगों को काटा:मुरादाबाद के तीन इलाकों में दहशत, नगर निगम प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment