Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव:छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बी.एल. शर्मा मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी मिश्र (लखनऊ) और प्रो. उदयभान (गोरखपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन से हुआ। महाविद्यालय की रेंजर्स यूनिट ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। खुशबू सिंह का एकल पंजाबी नृत्य, प्रांजल, प्रज्ञा और माला का हॉरर कॉमेडी एक्ट सराहा गया। समृद्धि और राजनंदिनी के समूह ने देवगीत 'पचरा' प्रस्तुत किया, जबकि चांदनी, अंजू और उनकी टीम ने झूमर लोकनृत्य पेश किया। छात्राओं ने हास्य कवयित्री सम्मेलन, कजरी और होरी गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन कृष्णलीला पर आधारित नृत्य-नाटिका से हुआ। समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिंदी, समाजशास्त्र, संगीत, अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र, प्राचीन इतिहास और गृह विज्ञान विभागों की छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिक क्रीड़ोत्सव में काजल चौहान विजेता रहीं, जबकि रिद्धि यादव और मालागोंड उपविजेता घोषित की गईं। अपने संबोधन में प्रो. अश्विनी मिश्र ने प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही एक बड़ी उपलब्धि है। प्रो. उदयभान ने उल्लेख किया कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि प्रो. बी.एल. शर्मा ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश ने किया और डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में सम्मानित:'प्रदेश सेवारत्न 2026' से नवाजे गए, रक्तदान में दिया बेहतर योगदान
    Next Article
    बृजभूषण बोले- जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत:विद्यार्थियों से कहा- अनुशासन और संस्कारों का पालन करें, नकली व मिलावटी सामानों से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment