Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया रेस्टोरेंट में मिले घरेलू गैस सिलेंडर:संचालक पर मुकदमा दर्ज, लोग लकड़ी का कर रहे उपयोग

    20 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एक रेस्टोरेंट में व्यावसायिक उपयोग के लिए घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। जांच के बाद रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब जिले में रसोई गैस की भारी किल्लत है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। और कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। कुछ घरों में लोग मजबूरी की वजह से लकड़ी के चूल्हों का उपयोग कर रहे हैं। प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ रेस्टोरेंट व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर प्रशासनिक, पुलिस और पूर्ति विभाग की एक संयुक्त टीम ने इस संबंध में जांच अभियान शुरू किया। इसी अभियान के तहत, गुरुवार को एएसडीएम अवधेश निगम ने सिविल लाइंस रोड स्थित तंदूरी फ्यूजन रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच के दौरान रेस्टोरेंट में पांच घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होता पाया गया। इसके बाद, पूर्ति निरीक्षक सन्नी देवल की तहरीर पर रेस्टोरेंट मालिक वतन जायसवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिता ने बेटी की हंसिए से गर्दन काटी:हत्या को हादसा दिखाने के लिए पत्नी से झूठी तहरीर दिलवाई, बोला- मोबाइल पर ज्यादा बात करती थी
    Next Article
    कांशीराम जयंती समारोह के लिए मेरठ से गई बसें:जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली समारोह में शामिल हुए बसपाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment