Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पिता ने बेटी की हंसिए से गर्दन काटी:हत्या को हादसा दिखाने के लिए पत्नी से झूठी तहरीर दिलवाई, बोला- मोबाइल पर ज्यादा बात करती थी

    21 hours ago

    1

    0

    मेरी बेटी किसी लड़के से मोबाइल पर लगातार बात करती थी। मैंने मना किया लेकिन वह मान नहीं रही थी। 13 मार्च को भी मैंने उसे मोबाइल पर बात करते देखा। जब मैंने डांटा तो मुझे जवाब देने लगी। मैंने उसे एक थप्पड़ मार दिया। तभी बेटी ने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। ये मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। तुरंत कमरे में रखी हंसिया लेकर आया और उस पर करीब 8 से 10 वार किए। खून से लथपथ हो गई तो मैं भाग गया। पत्नी उसे मेडिकल कालेज लेकर गई लेकिन बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर झूठी कहानी रची और पत्नी से गलत तहरीर दिलवाई। ये बातें गोरखपुर में आरोपी बाप ने कबूल की। उसने बताया कि बेटी नेहा भारती (23) हंसिया पर गिरी नहीं थी बल्कि मैंने उसकी हत्या की थी। हम हत्या को हादसा दिखाना चाहते थे। 13 मार्च को पुलिस को मिली युवती के मौत की सूचना गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा भारती (23) साल की संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कटने की सूचना मिली। परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां परिजनों से पूछताछ की गई। युवती की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे बेटी मेरे साथ खेत की तरफ गई थी। वहां से सुबह करीब 11 बजे घर लौटकर आए। तभी घर पर नेहा फिसलकर गिर गई। इस दौरान जमीन पर रखे हंसिया से उसके गर्दन कट गई। गर्दन से तेज धार में खून निकलने लगा। बेटी की गर्दन में तौलिया लपेटकर उसे सीएचसी लेकर गए। इसके बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। पिपराइच पुलिस भी मामला संदिग्ध मानकर युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार को नेहा की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जब पुलिस ने वो हंसिया मांगा जिस पर नेहा गिरी थी तो परिवार के लोग नहीं दे पाए। इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार यानी 15 मार्च की सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो पिता ने अपना जुर्म कबूल किया। कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं। गांव में हत्या की होती रही चर्चा इस घटना के बाद नेहा की हत्या के चर्चा होती रही। दबी जुबान हर कोई यही कह रहा था कि पिता ने ही हंसिया से मारा है। लेकिन परिजन कुछ और ही कहानी सुना रहे थे। इस संबध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे जुर्म कबूल कर लिया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए, इसलिए सपा बौखलाई:सपा का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांशीराम जयंती पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटों की ताकत के जरिए सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ही बहुजन समाज की असली पार्टी है। बाकी सभी पार्टियां स्वार्थ की साथी हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में कटरा भाजपा विधायक ने सीएम योगी लिखा पत्र:SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न को कैंसिल करने और नियमावली बनाने की मांग की
    Next Article
    देवरिया रेस्टोरेंट में मिले घरेलू गैस सिलेंडर:संचालक पर मुकदमा दर्ज, लोग लकड़ी का कर रहे उपयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment