Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया सर्विलांस सेल ने 251 गुम मोबाइल बरामद किए:50 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया की सर्विलांस सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बुधवार को इन सभी फोनों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सर्विलांस सेल को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुल 251 आवेदकों के 251 मोबाइल फोन बरामद किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया। मोबाइल सुपुर्दगी कार्यक्रम के दौरान एसपी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ई-मेल तथा ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप से दूर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 या नजदीकी थाने को देने की अपील की गई। बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैंडसेट हैं, जिनमें रेडमी (34), सैमसंग (28), वीवो (51), रियलमी (52), ओप्पो (24), टेक्नो (9), इंफिनिक्स (17), मोटोरोला (5), वनप्लस (10), पोको (18), नथिंग (1) और आईक्यू (2) शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत रैली को न्यायाधीश ने दिखाई झंडी:9 मई को शामली में होगा आयोजन, सुलह से निपटेंगे मामले
    Next Article
    मिशन शक्ति अभियान में एंटी रोमियो स्क्वॉड सख्त:स्कूल-कॉलेज से बाजार तक व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment