Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धूमधाम से निकली कलश यात्रा:विश्व जागृति मिशन ने 12 मार्च से शुरू होने वाले सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का आयोजन किया

    15 hours ago

    1

    0

    मेरठ में विश्व जागृति मिशन द्वारा सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 12 मार्च से सुधांशु महाराज के सानिध्य में शुरू होगा। कलश यात्रा आज मेरठ शहर के जिमखाना मैदान से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा का पूजन आचार्य रजनीश और आचार्य कुलदीप पांडेय सहित अन्य वैदिक विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ किया। उन्होंने आवाहन, पूजन और परिक्रमा करवाकर कलश पूजन संपन्न कराया। यात्रा का शुभारंभ एम.एल.सी. अश्वनी त्यागी और विधायक अमित अग्रवाल ने किया। कलश यात्रा में विशाल रथ, घोड़े, बग्घी और बैंड-बाजे शामिल थे। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए साकेत आईटीआई ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यह यात्रा इलाके के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मंदिरों से होकर गुजरी। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और भंडारों का आयोजन कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा का संचालन यात्रा प्रमुख दीपक शर्मा ने किया। लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाती और भक्ति नृत्य करती हुई चल रही थीं। सभी कलशों को तीर्थ नगरी हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भरा गया था। मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 मार्च से 15 मार्च तक आईटीआई ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पूज्य सतगुरु सुधांशु जी महाराज सहित अन्य संतों का कल मेरठ में आगमन होगा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कल शाम 5 बजे साकेत आईटीआई में होगा। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम कौशिक, प्रीति गुप्ता, तृषा अग्रवाल, निशा गुप्ता, अनुश्री मित्तल, अंजू शर्मा, रीता चौधरी, रश्मी शर्मा, प्रिंसी शर्मा, प्रवेश त्यागी, संगीता पंडित, मुक्ता जैन, पूनम सिंघल और सुषमा अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओनाय वैश्य समाज का होली मिलन समारोह:बहराइच में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं
    Next Article
    GRP प्रयागराज ने पंजाब के यात्री का गुम बैग लौटाया:आधे घंटे में नगदी, दस्तावेज सुरक्षित मिले; यात्री ने आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment