Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओनाय वैश्य समाज का होली मिलन समारोह:बहराइच में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं

    17 hours ago

    1

    0

    ओनाय वैश्य समाज ने बहराइच के मोहल्ला किला स्थित महाजनी विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्याम करन टेकड़ीवाल का स्वागत समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष कुमार केतन और अजय गुप्ता ने माल्यार्पण और पटका पहनाकर किया। इसके अतिरिक्त, संरक्षक कमल शेखर गुप्ता, उमा शंकर लोहिया, रुद्र कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता और कृष्ण कुमार लोहिया का भी सम्मान किया गया। समाज की महिला जिलाध्यक्ष हेमा निगम का भी विशेष स्वागत किया गया। समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। समाज के सदस्यों ने होली के मनमोहक गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के रूप में फूलों की होली खेलते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह में हाऊजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके उत्साहवर्धन के लिए विजेताओं को समाज की महिला सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समाज के संरक्षक राघवेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का चंदन का तिलक लगाकर और बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें,प्रथम पुरस्कार के रूप में एक वाशिंग मशीन,द्वितीय पुरस्कार एक एयर कूलर, तृतीय पुरस्कार एक इंडक्शन चूल्हा, चतुर्थ पुरस्कार एक फर्राटा पंखा, पंचम पुरस्कार एक टेबल फैन के साथ ही साथ ग्यारह सांत्वाना पुरस्कार समाज के पदाधिकारियों के द्वारा लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, पुरुस्कार पा कर समाज के लोगो में काफी प्रसन्नता रही। कार्यक्रम के आयोजन में हर्षित लोहिया, रवि प्रकाश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता विपिन गुप्ता आदि ने काफी सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन भजन गायक रमन गुप्ता, अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। समारोह में संरक्षक कमल शेखर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, उमा शंकर लोहिया, राघवेंद्र गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, संजय गुप्ता, अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष लवकेश लोहिया,उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल गुप्ता, कुमार केतन संगठन मंत्री कन्हैया गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, सुशील गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष हेमा निगम, महिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता युवा अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता सहित काफी संख्या में ओनाय वैश्य समाज के लोग सम्मिलित हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए मची अफरातफरी:शादियों में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना, दुकानदार ने बनाई पक्की भट्टी
    Next Article
    धूमधाम से निकली कलश यात्रा:विश्व जागृति मिशन ने 12 मार्च से शुरू होने वाले सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का आयोजन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment