Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धान में बालियां निकलते समय फास्फोरस-पोटाश का छिड़काव जरूरी:प्रति एकड़ 1 किलो एनपीके 0:52:34 को 150 लीटर पानी में मिलाकर करें स्प्रे; नमी बनाए रखने की सलाह

    13 hours ago

    1

    0

    बलिया में धान की फसल में बालियां निकलने के समय किसानों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इस अवस्था में सही पोषण और पर्याप्त नमी मिलने से दाने मोटे, चमकदार और वजनदार होते हैं, जिससे उत्पादन बेहतर होता है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के वैज्ञानिक डॉ. सोमेन्द्र सिंह ने किसानों को इस दौरान फसल की विशेष निगरानी की सलाह दी है। डॉ. सोमेन्द्र सिंह के मुताबिक धान में बालियां निकलने के समय फसल को फास्फोरस और पोटाश की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। किसानों को प्रति एकड़ 1 किलोग्राम एनपीके 0:52:34 को 150 लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव करना चाहिए। इससे तना मजबूत होता है और दानों का भराव बेहतर होता है। बोरॉन की कमी हो तो करें स्प्रे अगर खेत की मिट्टी में बोरॉन की कमी है तो एनपीके के घोल के साथ प्रति एकड़ 100 से 150 ग्राम बोरॉन (20 प्रतिशत) मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है। इससे बालियों में दाने अच्छी तरह भरते हैं और फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है। खेत में नमी रखें, पानी भरने से बचें धान में बालियां निकलने के समय खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखना जरूरी है। खेत में सूखापन नहीं आने देना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी नहीं भरना चाहिए। नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव होने पर फसल में तना छेदक, पत्ती लपेटक और ब्लास्ट रोग का खतरा बढ़ सकता है। लक्षण दिखें तो तुरंत करें नियंत्रण किसानों को फसल की नियमित निगरानी करनी चाहिए। कीट या फंगस के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उचित कीटनाशक या फफूंदनाशक का इस्तेमाल करें। अधिक जानकारी और फसल संबंधी सलाह के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव से संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश चतुर्थी पर उत्सव:मेडिकल कॉलेज नर्सिंग में गणेश चतुर्थी की धूम, पूजा-हवन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Next Article
    अमरोहा में दहेज हत्या, पति को 7 साल की जेल:5 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 7 हजार रुपए जुर्माना; सास-ससुर समेत 3 बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment