Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन:आलिया बोलीं- जेन-जी ने इतिहास रचा; प्रियंका ने नई पीढ़ी को सराहा, शबाना ने कहा- संघर्ष जारी रहे

    23 hours ago

    1

    0

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के आंदोलन के समर्थन में बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां खुलकर सामने आई हैं। आलिया भट्ट, शबाना आजमी, प्रकाश राज, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, तिलोत्तमा शोम, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, ईशान खट्टर, अभिषेक बनर्जी, वीर दास, समय रैना, विजय वर्मा, रीमा कागती और जोया अख्तर समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को बधाई दी। कुछ सेलेब्स ने इसे युवाओं और लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि विजय वर्मा ने अपने पोस्ट के जरिए सरकार पर तंज कसा। वहीं शबाना आजमी और अन्य कलाकारों ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और छात्रों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रकाश राज बोले- सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मेरे प्यारे साथियों, आपको बहुत-बहुत बधाई। सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई, जो युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे। आपने साबित कर दिया कि सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है।" वीर दास बोले- जीत आपकी है, अब जश्न मनाइए वीर दास ने छात्रों के नाम संदेश लिखते हुए कहा, “आपने उस छोटी-सी बात को फिर से जीवित कर दिया, जिसे हम स्कूल की किताबों में पढ़कर भूल गए थे। प्यारे बच्चों, आगे चाहे जो भी हो, जीत आपकी है। अब जाइए और इस जीत का जश्न मनाइए।” समय रैना ने लिखा- छात्रों को और ताकत मिले कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों के समर्थन में संक्षिप्त पोस्ट करते हुए लिखा, "छात्रों को और ताकत मिले।" उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी बोले- एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए लिखा, "मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। नई पीढ़ी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही एक बात हमेशा याद रखिए- अगर हम एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, बंट जाएंगे तो हार जाएंगे।" प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को बताया जीत का हकदार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटनाक्रम पर खुशी जताई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नई पीढ़ी की तारीफ की। प्रियंका ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, "देशभर में 30 दिन तक चले छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक की 26 दिन की कठिन भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।" इस पोस्ट पर उन्होंने ताली बजाने वाला, भावुक चेहरा, काला चश्मा और लाल दिल वाला इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद प्रियंका ने इंडिया कल्चरल हब की एक और पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा था, "यह जीत नई पीढ़ी की है।" प्रियंका ने इसके बाद सोनम वांगचुक की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। हालांकि, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा। आलिया बोलीं- Gen Z ने इतिहास रच दिया आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "जेन-जी सामने आई, बाकी इतिहास बन गया।" रीमा कागती और जोया अख्तर ने की छात्रों की तारीफ फिल्ममेकर रीमा कागती ने छात्रों की सराहना करते हुए लिखा, “जेन-जी, तुम उम्मीद की सुनामी हो।” वहीं जोया अख्तर ने लिखा, "लोकतंत्र वह शासन व्यवस्था है, जिसमें सत्ता जनता के हाथों में होती है।" भूमि, हुमा और ईशान ने बताया लोकतंत्र की जीत भूमि पेडनेकर ने कहा कि इस आंदोलन ने पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य संस्थानों में भी व्यापक सुधार होंगे। हुमा कुरैशी, जो कुछ दिन पहले अपने भाई साकिब सलीम के साथ जंतर-मंतर पहुंची थीं, उन्होंने लिखा, “देश के युवाओं को सलाम।” वहीं अभिनेता ईशान खट्टर ने इसे भारत और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने लिखा, "करोड़ों लोगों की सामूहिक संवेदनशीलता ने वर्षों की उदासीनता को बहा दिया। मुझे बेहद गर्व है। यही वह भारत है, जिसमें मैं बड़ा हुआ हूं। मां तुझे सलाम।" शबाना आजमी बोलीं- यह सिर्फ शुरुआत है पीटीआई से बातचीत में शबाना आजमी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, "मुझे अपने युवाओं पर बहुत गर्व है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि हमारा संविधान हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करती हूं।" शबाना ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत की दिशा में पहला कदम है, लेकिन आंदोलन यहीं नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब तक शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं होते और छात्रों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहना चाहिए।" विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा और आयशा खान ने भी किया समर्थन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेता विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा,आयशा खान समेत कई कलाकारों और डिजिटल क्रिएटर्स ने भी छात्रों की चिंताओं का समर्थन किया। इन सभी ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों की आवाज सुने जाने की जरूरत पर जोर दिया। रिद्धि डोगरा ने लोकतंत्र पर लिखा लंबा नोट रिद्धि डोगरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोकतंत्र की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, 'लोकतंत्र किसी एक पल में नहीं बना। यह समय के साथ उन लोगों की वजह से बना, जिन्होंने कभी परवाह करना नहीं छोड़ा। आज का दिन याद दिलाता है कि आपकी आवाज में ताकत है। उम्मीद है कि आप इसका इस्तेमाल सहानुभूति, समझदारी और उम्मीद के साथ करेंगे। भारत का भविष्य आपका है।' विजय वर्मा ने दो पोस्ट शेयर कर सरकार पर कसा तंज विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो पोस्ट शेयर किए। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'दो भाई, दोनों तबाही। सचमुच गज्जू जी नाकामी को हाथ हिलाकर अलविदा कह रहे हैं।' इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने फिल्मी अंदाज में लिखा, 'अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना।' विजय के इन पोस्ट को सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। स्वरा भास्कर और तिलोत्तमा शोम ने छात्रों को दी बधाई, इस्तीफे को बताया आंदोलन की जीत धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर और तिलोत्तमा शोम ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। छात्र आंदोलन के समर्थन में पहले दिन से सक्रिय रहीं स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जंतर-मंतर से छात्रों के जश्न का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। छात्रों की बहुत बड़ी जीत है ये।' वहीं, अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'भारत के युवाओं का बहुत-बहुत आभार।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृणाल ठाकुर के भाई धवल कास्टिंग स्कैम से बचे,:बोले- पोर्टफोलियो और कार्ड के नाम पर 20 हजार मांगे, तभी समझ गया पैसे ऐंठने का खेल
    Next Article
    भारत ने इस साल सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत; सूर्यवंशी लगातार 4 बाउंड्री लगाकर आउट हुए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment